NEW ARRIVALS

LIBRARY UPDATES:-

प्रयास आखिरी सांस तक करना चाहिए, या तो लक्ष्य हासिल होगा या अनुभव दोनों ही बातें अच्छी है.

December 4, 2012

CURRENT UPDATES......


LIBRARY, K V - BHADERWAH (J&K)


देश का जायजा

-शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे(86) नहीं रहे। मातोश्री में ली अंतिम सांस। अपने बेवाक व कट्टर हिंदूवादी रुख के लिए मशहूर ठाकरे पिछलेकुछ वक्त से बीमार चल रहे थे।
-शराब कारोबारी गुरदीप सिंह चड्ढा उर्फ पोंटी चड्ढा की आपसी गाोलाबारी मे मौत। भाई हरदीप भी मृत। माना जा रहा है दोनों भाइयों में संपत्ति विवाद के चलते ये झडप हुई।
-पटना में छठ पूजन के दौरान मची भगदड में 20 की मौत। कई जख्मी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे।
-26/11 मुंबई हमले का दोषी लश्कर आतंकी अजमल कसाब फांसी पर लटकाया गया। पुणे की यरवाडा जेल में हुई दी गई फांसी।
-रंजीत सिन्हा होंगे सीबीआई के नए निदेशक। वे यहां एपी सिंह की जगह लेंगें। 1974,बिहार कैडर के आईपीएस ऑफीसर सिन्हा अब तक इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के महानिदेशक के पद पर थे।

घूमती दुनिया
-इजिप्ट में स्कूल बस-ट्रेन में टक्कर। करीब 50 बच्चों की मौत। फाटक विहीन क्रॉसिंग बनी हादसे की वजह।
-चार महीने अंतरिक्ष में गुजार वापस धरती लौटीं सुनीता विलियम्स। कजाकिस्तान के अर्कालिक अंतरिक्ष स्टेशन पर उतरीं सुनीता। रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी मालेनशेनको व जापान के अकिहिको होशिदे भी वापस आए।
-अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा म्यांमार यात्रा पर। म्यांमार जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
-करीब 200 जानें लेकर शांत हुआ इजरायल। अंतरराष्ट्रीय दबाव व इजिप्ट की मध्यस्थता के चलते इजरायल-हमास के बीच एक हफ्ते से चल रही खूनी झडपें रुकीं। गाजा में अब शांति।

खेल का रोमांच
- मैक्लॉरेन के लुइस हैमिल्टन ने अमेरिकी ग्रांड प्रिक्स जीत दर्ज की कॅरियर की 21 वीं जीत।
- में माइकल क्लार्क ने ठोंका दोहरा शतक। यह क्लार्क का लगातार दूसरा दोहरा शतक है। गौरतलब है कि एक साल में एक तीसरा व तीन दोहरे शतक बनाने वाले क्लार्क दुनिया के अब तक के इकलौते बल्लेबाज हैं।
-राडेक स्टेपनाक व टॉस बर्डिग ने दिलाया चेक गणराज्य को पहला डेविस कप खिताब। फाइनल में स्पेन को पराजित कर हासिल की उपलब्धि।

अर्थ का तंत्र
-आठ कोयला ब्लॉकों का आवंटन रद्द। अंतर मंत्रालयी समूह ने लिया फैसला। गुजरात अंबुजा सीमेंट,ग्रासिम इंडस्ट्रीज,इलेक्ट्रोथर्म इंडिया आवंटन गंवाने वाली मुख्य कंपनियां। तय समय पर उत्पादन शुरू न कर पाना बनी वजह।
-पंजाब सरकार रियल स्टेट के लिए जारी करेगी नई नीति। रियल स्टेट को मिल सकता है उद्योग का दर्जा।
-टाटा के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने रखी चीन में अपने पहले संयंत्र की नींव। चीनी साझीदार शेरी के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत शुरू होगी परियोजना।
-सरकार का एनटीपीसी के 9.5 फीसदी शेयर बेंचने का फैसला। 13000 हजार करोड राजस्व की उम्मीद।
  
सुर्खियां हफ्ते भर-लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार। लाइबेरिया की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति सरलीफ को देश को अर्थिक मंदी से निकाल प्रगति के पथ पर लाने का श्रेय दिया जाता है।
-भारतीय मूल की विशाखा देसाई को अमेरिका में खास पद। ओबामा प्रशासन के एक निर्णय में विशाखा को नेशनल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सर्विस बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया।
-भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज को ब्रिटेन के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों में जगह।
-अमिताभ बच्चन को फिर ऑस्ट्रेलियाई सम्मान। उन्हें यह सम्मान भारतीय सिने जगत में उनके योगदान के लिए दिया गया।
  
पूरा नाम-बाला साहेब केशव ठाकरे
जन्म- 23 जनवरी,1926, पुणे (तत्कालीन मुंबई प्रेसीडेंसी)
पार्टी-शिवसेना (1966 में स्थापित)
पेशा- कार्टूनिस्ट, राजनीतिज्ञ
प्रमुख पत्र- मार्मिक (मराठी) सामना (मराठी), दोपहर का सामना(हिंदी)
मृत्यु-17 नंवबर 2012
 
BY - LIBRARIAN,